ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ की दस्तक
कई इलाको में तेजी से घुस रहा गंगा का पानी
दुकाने मकान और सड़के हुई जलमग्न
इलाके के लोगो ने घर छोड़ा – सामान के साथ ऊँचे जगहों पर लिया आसरा !
गंगा नदी में तेजी से बढ़ते जलस्तर ने आस पास के कई इलाको में बाढ़ जैसे हालात बना दिया है ….. गंगा नदी से सटे तेरसिया में सड़के , दुकाने और मकान डूबने लगे है ….. बाढ़ और पानी से बचने के लिए इलाके के लोगो ने अपने घरो को छोड़ना शुरू कर दिया है ….. इलाका तेजस्वी यादव के विधानसभा , राघोपुर का है , जंहा साल दर साल बाढ़ की वजह से पलायन करने की परम्परा बन गई है …. बाढ़ आते ही तेरसिया में हजारो परिवार को अपने घरो को छोड़ सडको और ऊँचे जगहों पर शरण लेना पड़ता है !
गंगा में जिस तरह से तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है , एक बार फिर से इलाके में बाढ़ के भयावह हालत की आशंका से लोगो ने पलायन शुरू कर दिया है !




