प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री सह विधि मंत्री शमीम अहमद समाहरणालय में डीएम,एसपी और विधायक और अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्य योजना और बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि बैठक में विकास के साथ-साथ जिले में आई बाढ़ को लेकर विशेष चर्चा की गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में किस तरह से राहत और बचाव कार्य किया जाए, कहां नाव की जरूरत है कहां चापाकल, स्वास्थ समेत किन किन चीजों की जरूरत है इस को लेकर चर्चा की गई है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कहना है कि राज्य के खजाने पर सबसे पहले आपदा पीड़ितों का हक है और उनके लिए जो भी संभव होगा वह राहत और बचाव कार्य किया जाएगा । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा बेगूसराय को आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग और 25000 मुआवजा देने की मांग के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार से बिहार के सभी सांसद मिलकर आपदा के लिए राशि की मांग करें बिहार सरकार लगातार केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते रहे हैं लेकिन नहीं मिला है आपदा के तहत भी राशि मिलनी चाहिए ताकि बाढ़ पीड़ितों को मदद किया जा सके। समीक्षा बैठक के बाद बाहर निकलते ही एएन एम की छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंत्री को रोक लिया और उन्हें अपनी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को छात्राओं की समस्या सुनकर उसके निदान का निर्देश दिया।
बाईट- शमीम अहमद , प्रभारी मंत्री




