बेगूसराय में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, सड़क पर उतरे लोग!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है बताया जा रहा है की एक सरकारी स्कूल में एक सफाई कर्मी ने महज 7 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की प्रयास किया इस घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जाम कर जमकर हंगामा किया। दरअसल बेगूसराय के जीरोमाइल थाना क्षेत्र के एक सरकारी मध्य विद्यालय में पढ़ने वाली 7 साल की बच्ची के साथ उसी विद्यालय के सफाई कर्मी ने 27 अगस्त को शौचालय में बंद कर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रधान से की लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की इसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गई लेकिन किसी ने इस पर कोई पहल नहीं किया। इससे आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पपरौर गांव के निकट एनएच 31 को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी के साथ सीओ मौके पर मौजूद हैं और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण दोषी सफाई कर्मी की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं इसके साथ ही विद्यालय प्रधान पर भी कार्रवाई की मांग आक्रोशित लोग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी सीताराम मल्लिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद करीब 4 घंटे के बाद एनएच 31 को जाम मुक्त कराया गया।

Join us on:

Leave a Comment