:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय से इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां माचिस की एक चिंगारी ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी छीन ली।इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर 29 की है।मृत बच्ची की पहचान सुजीत राय की पुत्री किरण कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि किरण अपने कुछ साथियों के साथ घर की छत पर खेल रही थी।खेलने के दौरान ही उसके हाथ में माचिस आ गई।मासूमियत में माचिस जलाने की कोशिश के दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से घिरी बच्ची चीखती-चिल्लाती हुई नीचे की ओर भागी। परिजन आनन-फानन में आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। एक छोटी सी लापरवाही और माचिस की एक चिंगारी ने एक खिलती हुई जिंदगी को हमेशा के लिए बुझा दिया।
बाइट- सकुना देवी परिजन
बाइट – अरविंद राय परिजन




