:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थानाध्यक्ष को उस वक्त बड़ी सफलता मिली ज़ब गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक युवक को पिस्टल के साथ दबोच लिया गया! दरअसल
पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की हाथीदह थानाक्षेत्र के औन्टा गाँव में नई फोर लेन के पास हथियार के साथ बदमाश घूम रहा है, थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने वरिय पदाधिकारियों को सुचित करते हुये घेराबंदी कर युवक को घेरकर गिरफ्तार कर लिया, ज़ब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से
एक कंट्री मेड पिस्टल दो मैगज़ीन
तथा जिंदा कारतूस बरामद किया गया, गिरफ्तार युवक की पहचान औन्टा निवासी शिवम कुमार पिता विमल राय के रूप में हुई है वहीं उसके साथी की पहचान आशीष कुमार, नगर थाना जिला बेगूसराय के रूप में हुई है! ASI अमरकांत सिंह ने बताया की पुलिस जाँच कर रही है की इसके पास हथियार कहाँ से आया और इसका आपराधिक इतिहास क्या है?
Byte – अमरकांत सिंह, ASI




