आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
बिहार में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का मामला अब सड़क से लेकर सदन तक गूंजने लगा है। सरकार के काम करने वाले कामगारों ने अब मोर्चा खोल दिया है कि किसी भी हद तक जाकर पुरानी पेंशन योजना को चालू करवाएंगे। आरा में आज बिहार राज्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य सरकार के समक्ष प्रदर्शन किया गया की पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि जो सरकारी कर्मी जीवन भर अपने सरकार के लिए सेवा देते हैं उनको अपने जीवन यापन के लिए पेंशन दिया जाए ताकि उनका परिवार चल सके ।कर्मचारी संघ के नेता ने कहा कि पिछले सरकार के समय बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि जब हमारी सरकार आएगी तब पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया जाएगा तो अब वह समय आ गया है जब पुरानी पेंशन योजना को चालू कर बिहार के कामगारों को एक बड़ा सौगात देने का काम करें।
बाईट/-नेता कर्मचारी संघ




