आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
आरा में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जिसमें एक शख्स की बाइक एक्सीडेंट में जान चली गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर डुमरा रोड की है जहां पर 35 वर्षीय राजेश कुमार सिंह जो सड़क निर्माण कंपनी में काम करते थे अपने गांव से आरा की तरफ आ रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार होली के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गए वही इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाए जाने के क्रम में उनकी मौत भी हो गई ।घटना के बाद परिजनों ने आरा सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया है ।वहीं मुफस्सिल थाना ने परिजनों के बयान पर एक मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
बाईट/-सहकर्मी(सड़क निर्माण कंपनी)




