ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। सदर अस्पताल हाजीपुर के शिशु वार्ड में इलाजरत नवजात बच्चे की मौत इलाज के दरम्यान हो गया है जिसको लेकर मृतक नवजात शिशु के परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। अस्पताल में परिजनो का हंगामा की सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस अधिकारी मौके से पहुँच कर मामलें में हस्तक्षेप करना शुरू किया वैसे ही लोगों का गुस्सा फूटता देख भारी संख्या में रैप के जवान को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है।
बताया गया है कि पातेपुर थाना क्षेत्र के कटेसर सुक्की गाँव निवासी गणौर सहनी के पत्नी को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में बीते मंगलवार को सुबह 7 बजे भर्ती कराया था। जहां पर महिला ने शिशु को जन्म दिया जिसका हालत नाजुक होने के कारण उसे शिशु वार्ड में भर्ती करवाया गया था। शिशु के परिजनों का आरोप है कि बुधवार को पूरे दिन उसकी हालत ठीक था जब गुरुवार को परिजनों ने शिशु से मिलने के लिए शिशु बात गया तो उसे अस्पताल कर्मी के द्वारा बताया गया कि उसकी मौत हो गई है।
मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया वही लोगों की उग्रता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। फिलहाल आक्रोशित लोगों को पुलिस अधिकारी समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास करने में जुट गई है।




