मकान मालिक व किराएदार के मामले को दिया जा रहा राजनीतिक रंग!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट :-

मुंगेर (जमालपुर) बिहार राज्य मिष्ठान योजना विक्रेता संघ शाखा जमालपुर की आवश्यक बैठक दलहटा दुर्गास्थान केशोपुर जमालपुर में अध्यक्ष नारायण साव की अध्यक्षता में मकान मालिक एवं किराएदार विवाद को सुलझाने को लेकर हुई। बैठक में उपस्थित व्यवसायियों को संबोधित करते हुए अ ध्यक्ष ने कहा कि सदर बाजार के व्यवसायी नवल किशोर साव 150 रुपए प्रतिमाह के रूप में वर्षों से किराए पर अपना दुकान चला रहे थे। जो 1993 के बाद किराया देना बंद कर दिया। जिस पर बिहार राज्य मिष्ठान योजना विक्रेता संघ ने किराया मांगा तो एक राजनीतिक साजिश के तहत शहर के एक छुट्ट भैया नेता के इशारे पर झूठा केस बनाकर शहर की विधि व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे शहर के व्यवसाई दो भाग में बंट गए हैं। किराएदार नवल किशोर साव अपने किराए के दुकान में ताला लगा कर पुलिस प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। वही विक्रेता संघ के सचिव मिलन ने बताया कि 50 सालों से 150 सौ रुपए प्रति माह के हिसाब से किराएदार से किराया लिया जा रहा था। जब किराया बढ़ाने एवं किराया की मांग संघ के द्वारा किया गया तो संघ के पदाधिकारियों को राजनीतिक साजिश के तहत दबंग बताते हुए परेशान किया जा रहा है। हालांकि बिहार राज्य मिष्ठान योजना विक्रेता संघ इसके पूर्व ही पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर बैठक में मौजूद पूर्व चेंबर अध्यक्ष वासुदेवपुरी व्यवसायियों के बीच बढ़ते तनाव को पाटने को लेकर पहल कर रहे हैं।जबकि कुछ छुट्ट भैया नेता अपने निजी स्वार्थ को लेकर इस मामले को तूल दे कर पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। बैठक में कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साह, पिंटू गुप्ता सहित कई मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment