धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
बिजली संघर्ष समिति के द्वारा 24 घंटे निर्बाध बिजली देने को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया!
बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के द्वारा खलीफाबाग चौक पर बिजली विभाग के उदासीन रवैए के खिलाफ बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। बिजली उपरोक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शहर में बिजली विभाग के द्वारा अंदर ग्राउंड तार बिछाने और मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली की कटौती की जाती है जिससे कारण इस उमस भरी गर्मी में लोग परेशान होते हैं और पानी संकट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हम लोगों की मांग है कि 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली दिया जाए अगर शहर में 24 घंटे बिजली नहीं दिया गया तो हम लोग आगे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे इस कार्यक्रम में राम प्रकाश चंद्र गुप्ता, निरंजन शाह, रोहित पाण्डे, ताकि अहमद जावेद, ओम भास्कर, कमल जायसवाल, के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।




