युवक को मारकर गायब करने का आरोप, लोगों ने एसपी से लगाया गुहार!

SHARE:

पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-

बेंगलोर कमाने गए साकल के युवक को दोस्तों ने मारपीट कर किया गायब,पीड़ित पिता ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

– लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के साकल निवासी चानो दास ने एक लिखित आवेदन देकर एसपी से न्याय की गुहार लगाया है।

इस संबंध में पीड़ित पिता चानो दास ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि 1 माह पूर्व उसका पुत्र अरविंद कुमार अपने साथी व खैरा प्रखंड के हरियाडीह निवासी मनीष कुमार, गौतम कुमार दास, नवीन कुमार दास व नीतीश कुमार दास के साथ बेंगलोर कमाने के लिए गया था। जहां प्रदीप कुमार दास के रूम में रहता था और बीते 24 अगस्त 2022 को मनीष कुमार अरविंद को अपने रूम पर बुलाया और वहां उसके साथ उक्त लोग मारपीट कर गायब कर दिया।

जिसके बाद गौतम कुमार दास ने अपने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि अरविंद का गायब होने की बात वहां की पुलिस को बताया गया। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसको लेकर जब अरविंद के मोबाइल पर फोन कर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उक्त फोन मनीष कुमार के पास था। इसको लेकर आशंका जताया जा रहा है कि उक्त लोगों द्वारा कहीं मेरे पुत्र को अपहरण कर रखा हुआ है या उसकी हत्या कर दिया है।

वही पीड़ित पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment