पटना में अब ‘महागठबंधन चाय वाला’, लगाया लालू-नीतीश का पोस्टर!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

इस टी स्टॉल में चाय पीने के लिए उमड़ रही है भीड़

पटना : पटना में 'ग्रेजुएट चायवाली' और 'आत्मनिर्भर चायवाली' के बाद अब 'महागठबंधन चाय वाला' दुकान खुल गई है। पिछले दिनों बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से उत्साहित एक राजद कार्यकर्ता ने यह टी स्टॉल खोला है। संजय गांधी जैविक उद्यान के पास खुले इस दुकान को लोग खूब पसंद आ कर रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव की तस्वीर लगी इस स्टॉल पर ‘महागठबंधनचाय वाला rjd lover नेता जी’ लिखा हुआ है। सड़क पर खुली इस स्टॉल पर नेताओं की तस्वीर के साथ इसका नाम लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।


इसके पहले भी पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के पास एक आरजेडी चाय वाला के नाम से स्टॉल लगी थी। उस चाय के स्टॉल की भी खूब चर्चा हुई थी।
पटना के बेली रोड पर महागठबंधन की सरकार बनने के बाद खोली गई यह टी स्टाल लोगों के लिए वक्त बिताने और चाय पीने के साथ ही एक आकर्षण भी केंद्र बन गया है। यहां चाय पीने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ भी जुट रही है। स्टाल चलाने वाले युवक ने नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से अनुरोध किया है कि वे उनके दुकान में आकर एक बार चाय जरूर पियें। महागठबंधन चाय वाला दुकान में एक कप चाय की कीमत मात्र 10 रुपये है।

Join us on:

Leave a Comment