हत्या और अन्य संगीन कांडो के संगठित गिरोह का खुलासा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

लगातार हो रही हत्याओं के शातिर अपराधियों के गैंग को गिरफ्तार कर ऑर्गेनाइजड गैंग का किया सफाया!

मोतिहारी में हुए 12 कांडो में संलिप्त अपराधी पुलिस के शिकंजे में!

हालिया घटित रमेश दास,वरुण सिंह,मस्तान,रामविनय सहनी,रमेश यादव और रंगदारी के गुनहगारों को गिरफ्तार कर गैंग का किया खात्मा!

मोतिहारी में आए दिन हो रही हत्याओं के उद्भेदन हेतु लगातार प्रयास कर रही पुलिस अधीक्षक को बड़ी सफलता हाथ लगी है और गैंग के संचालक कुख्यात अमन सिंह,केशव कुमार और आशुतोष कुमार की गिरफ्तारी से इस कुख्यात गैंग का सफाया हो गया है,बताते चले इस कुख्यात गैंग के सदस्यों ने मोतिहारी में दर्जन भर कांडो को अंजाम दिया था जिसमे हालिया घटित रमेश दास,वरुण सिंह,मस्तान,रामविनय सहनी,रमेश यादव की हत्या सहित ढाका थाना क्षेत्र के एक चर्चित डॉक्टर से 50 लाख की रंगदारी की मांग शामिल था ।पुलिस अधीक्षक मोतिहारी के निर्देश पर एसडीपीओ सिकरहाना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इन गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से 1.6 किलो नारकोटिक्स,02 देसी कट्टा,04 गोली भी बरामद किया है।मोतिहारी पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इन अपराधियों के पकड़े जाने से अपराध पर नियंत्रण की संभावना बनेगी।

बाइट :—-डॉक्टर कुमार आशीष,पुलिस अधीक्षक,मोतिहारी।

Join us on:

Leave a Comment