ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
शराबबंदी वाले बिहार में मुनाफे का धंधा बना शराब
ब्यूटी पार्लर के साथ साथ – शराब के कारोबार का खुलासा
ब्यूटी पार्लर में कॉस्मेटिक के साथ शराब डिलेवरी का नेटवर्क
पुलिस ने पार्लर पर छापा मारा , तो निकला शराब का झाखीरा – ब्यूटीशियन गिरफ्तार
नितीश कुमार के शराबबंदी वाले मॉडल में क्या वाकई शराब मुनाफे का धंधा बन गया है!
वैशाली के रत्ती भगवानपुर में पुलिस ने जब एक ब्यूटी पार्लर पर छापेमारी की तो ये देख हैरान रह गई की पार्लर में कॉस्मेटिक के साथ शराब का झाखीरा भरा था ….
दरअसल वैशाली पुलिस को खबर मिली थी की ब्यूटी पार्लर से शराब की तस्करी और डिलेवरी हो रही है ….. पुलिस ने छापेमारी की तो पार्लर से शराब मिला …. पार्लर चलाने वाली ब्यूटीशियन सपना गुप्ता को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है!
लेकिन बड़ा सवाल ये की चकाचक ब्यूटी पार्लर के साथ आरोपी सपना गुप्ता को शराब का अवैध धंधा करने की क्यों सूझी!
क्या वाकई नितीश के शराबबंदी वाले मॉडल में शराब मुनाफे का धंधा बन गया है!




