बेगूसराय में दुकानदार ने फाँसी लगाकर कर लिया आत्महत्या!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में एक दुकानदार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकी आत्महत्या किस वजह से की गई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के गौशाला रोड की है। बताया जाता है कि बबलू इंजीनियरिंग की दुकान चलाने वाले पिंटू शर्मा आज शाम अपने घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उसकी पत्नी अपने मायके रक्षाबंधन में राखी बांधने गई हुई थी और वह घर में अकेले था तभी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है पिंटू शर्मा ने आत्महत्या किस वजह से की है‌। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- जांच अधिकारी, रतनपुर थाना

Join us on:

Leave a Comment