प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय शहर के ट्रैफिक चौक पर करीब छः घंटा तक एक युवक अचेतावस्था में पड़ा रहा । स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार उस पर पानी डाल डाल कर जगाने का प्रयास किया गया पर वह बेहोशी के हालात में पड़ा रहा युवक की बेहोशी की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे टैंपू में लादकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाज के लिए भर्ती कराया गया है कि शराब के नशे में होने की बात पूछने पर उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय जांच के बाद के बाद स्पष्ट हो पाएगा किस कारण वह बेहोश होकर पड़ा था। सबसे बड़ा सवाल यही है कि शहर के बीच चौराहे पर युवकों अचेतावस्था में पड़ा रहा लेकिन पुलिस काफी बिलंब से पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक कौन है और कहां का रहने वाला है। युवक किस वजह से बेहोश हुआ यह उसके होश में आने के बाद या चिकित्सीय जांच के बाद स्पष्ट होगा।
बाईट- दरोगा नगर थाना




