Search
Close this search box.

स्कार्पियो ने मारी टक्कर 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-

जिले के अधौरा पहाड़ी पर मुसहरवा बाबा के मन्दिर के पास सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक भगवानपुर प्रखंड के पहाड़िया गाँव निवासी अशोक सिंह के 26 वर्षीय पुत्र रिशु पटेल बताया जा रहे हैं। घटना के बाद आस पास के लोगों के द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ पहुचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल
घायल युवक से मिलने सदर अस्पताल भभुआ पहुंचें। जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने बताया की पहड़िया के अशोक सिंह के 26 वर्षीय पुत्र रिशु पटेल मजदूर की तलाश मे अधौरा पहाड़ी पर गया था मुसहरवा बाबा के पास तेज रफ़्तार से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ पहुचाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें