शत्रुघ्न सिन्हा ने युवाओं को बताया सफलता का फार्मूला!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

खुद को सबसे बेहतर साबित करने की कोशिश करो, ऐसा न कर सके तो सबसे अलग कर दिखाओ

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने युवाओं को सफलता का फार्मूला बताते हुए कहा कि अपने आप को सबसे बेहतर साबित करने की कोशिश करो और अगर ऐसा नहीं कर सके तो सबसे अलग करके दिखाओ। उन्होंने ये बातें हीमोफिलिया सोसाइटी (पटना) द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने संघर्ष के दिनों की चर्चा करते हुए कहा-मैंने भी यही किया। अभिनय के क्षेत्र में मैंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई, किसी का कॉपी नहीं की। उन्होंने राजनीति पर कोई चर्चा न कर जीवन में अपने संघर्ष, पुराने मित्रों और जीवन के उतार-चढाव को याद करते हुए युवाओं को प्रेरित करने वाली बातों पर अपना भाषण केन्द्रित रखा। स्थानीय कंकड़बाग स्थित जाकिर हुसैन संस्थान में गुरूवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में पटना के प्रबुद्ध लोग, डॉक्टर और युवा-छात्र उपस्थित थे। अभिनंदन समारोह को पद्मश्री डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. सुबोध कुमार सिंह, डॉ. एमसी झा, वरिष्ठ पत्रकार मगनदेव सिंह और आर्य अंचित ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर डॉ. आलोक रंजन, अनिल कुमार, हीमोफिलिया सोसाइटी के सचिव कुमार शैलेन्द्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment