रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
आत्मनिर्भर झारखंड के तहत प्रकाशित मशरूम उत्पादन पुस्तिका का लोकार्पण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया
रांची। एपीपी एग्रीगेट खूंटी झारखंड द्वारा आदिवासी महिलाओं को मशरूम उत्पादन के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए आत्मनिर्भर झारखंड के तहत प्रकाशित मशरूम उत्पादन पुस्तिका का लोकार्पण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया।
उन्होंने एपीपी एग्रीगेट के निदेशक प्रभाकर कुमार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे झारखंड की आदिवासी महिलाओं को मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी । श्री हेमंत सोरेन ने इसके लिए प़भाकर कुमार को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर झारखंड राज्य के प़देश कांग्रेस अध्यक्ष, राजेश पटेल, एपीपी के राज्य प्रमुख अनमोल कुमार सहित अन्य मंत्री एवं अधिकारी भी मौजूद थे।




