कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की स्थति गंभीर, ब्रेन रेस्पांड नहीं कर रहा!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

डाला गया नया स्टंट, डॉक्टर जुटे हैं जीवन बचाने में

नई दिल्ली : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत और नाजुक हो गई है। बुधवार को राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से उनकी हालत अब तक गंभीर है। उनकी हेल्थ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। राजू श्रीवास्तव की हार्ट बीट ठीक तरह से काम कर रही है लेकिन उनके ब्रेन ने रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया है।
जब दिल्ली के एक होटल के जिम में राजू जब बेहोश हुए थे तब से एम्स में एडमिट होने के बीच में क़रीब दस मिनट से ज़्यादा समय तक उनके ब्रेन में आक्सीजन सप्लाई बाधित थी। जिसके कारण ब्रेन ने रेस्पांड करना बंद कर दिया। एडमिट होने के कुछ देर बाद ही पल्स मिल सकी थी। राजू श्रीवास्तव की पल्स और हार्ट बीट ठीक तरह से काम कर रही है लेकिन ब्रेन रेस्पांड कर सके इसलिए अभी मुख्यतः न्यूरो का इलाज चल रहा है।
एडमिट होने के बाद राजू श्रीवास्तव के हार्ट में एक नया स्टेंट डाला गया था और दो पुराने स्टेंट रिप्लेस किए गए थे। हार्ट अटैक आने से पहले ही राजू के हार्ट में पहले नौ स्टेंट डाले जा चुके थे।

बता दें बुधवार सुबह वर्कआउट करने साउथ दिल्ली के जिम गए थे। जब 12 बजे वर्कआउट कर रहे थे तो अचानक सीने में दर्द हुआ, गिर गए और बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया।
इससे पहले दो बार हो चुकी है एंजियोप्लास्टी
राजू श्रीवास्तव की इससे पहले दो बार एंजिओप्लास्टी हो चुकी है। पहली बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबेन अंबानी अस्पताल में और 7 साल पहले मुम्बई के लीलावती अस्पताल में हुआ था।

Join us on:

Leave a Comment