एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता : डिप्टी सीएम का गिरीराज पर तंज!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

चुटिया को ले तेजस्वी व गिरिराज तीखी जुबानी जंग

एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता : डिप्टी सीएम
केंद्रीय मंत्री ने इसे हिंदू प्रतीक चिह्नों पर हमला बताया

पटना : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों के बीच 10 लाख रोजगार के मुद्दे पर शुरू हुई बहस हिंदुत्व पर पहुंच गई। तेजस्वी ने कहा कि एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता है। बीजेपी का बिहार में कोई चेहरा नहीं है। एडिटेड वीडियो और सड़क छाप बयान जैसी चिरकुट हरकतें करने की वजह से ही बीजेपी की ये दुर्दशा है। जबाव में गिरिराज सिंह ने पलटवार कर इसे हिंदू प्रतीक चिह्नों पर हमला बताया है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में ट्विटर पर तेजस्वी यादव का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें तेजस्वी एक इंटरव्यू में कह रहे हैं कि 10 लाख रोजगार देने का जो वादा किया था वह मुख्यमंत्री बनने पर पूरा करेंगे, अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं।
इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने काउंटर ट्वीट करते हुए इस इंटरव्यू का पूरा वीडियो शेयर किया। इसमें वे आगे कह रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार से उन्होंने 10 लाख रोजगार के बारे में बात की। वे इस मुद्दे पर गंभीर हैं। इस पर जल्द ही घोषणा होगी। इसी के साथ उन्होंने गिरिराज सिंह को कहा-इतना बेशर्म मत बनिए।

Join us on:

Leave a Comment