बेगूसराय में 12 वर्षीय बच्चे की गोली मार कर हत्या!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दोपहर में डेरा पर सोए 12 वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनी चक बहियार की है। बताया जाता है कि हुसैनीचक गांव निवासी रुदल यादव का पुत्र सातवीं कक्षा का छात्र 14 वर्षीय सौरभ कुमार अपने भाई के साथ दोपहर के बाद सोया हुआ था। तभी बाइक पर सवार विनोद कुमार पहुंचा और डेरा के अंदर दाखिल होकर सौरव को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना सौरभ के साथ सोये छोटे भाई ने घर वालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों के द्वारा किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे हैं। हालांकि घटना में शामिल युवक का नाम विनोद बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस उसे तलाश कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि छात्र सौरभ की हत्या किस वजह से क्यों की गई है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- मृतक का भाई
बाईट- रूदल यादव, मृतक का पिता

Join us on:

Leave a Comment