जनादेश का नीतीश कुमार ने अपमान किया-भाजपा।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि विहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ कर महागठबंधन में जाने का फैसला करके बिहार की जनता की जनता द्वारा 2020 मे दिए गए जनादेश के साथ विश्वासघात किया है। बिहार की जनता के साथ नीतीश कुमार ने धोखा एवं छल किया है । भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए गठबंधन को सरकार चलाने के लिए जनादेश दिया था। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता की आंखों में धूल झोंका है। नीतीश कुमार सत्ता के भूखे और लालची हैं। आने वाला समय में बिहार कि जनता इसका करारा जवाब देगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें