Search
Close this search box.

गिरिडीह:-इनामी अभियुक्त समेत चार को बेंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: विलियम जेकब

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के इनामी अभियुक्त रूपन महली को बेंगाबाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिसकी सूचना एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी ।इस दौरान उन्होंने कहा कि बेंगाबाद थाना कांड संख्या 195/2005 के नामजद अभियुक्त वर्षों से फरार चल रहा था। इसकी कुर्ती जब्ती की भी प्रक्रिया की जा चुकी थी और झारखंड सरकार के द्वारा ₹500 (पाँच सौ रुपये) का ईनाम भी घोषित किया गया था, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। परंतु लगातार छापेमारी के बाद बेंगाबाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। ईधर बेंगाबाद पुलिस ने शराब समेत कई और हत्या आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसमें थाना कांड संख्या 60/2019 के आरोपी भगीरथ मंडल, थाना कांड संख्या 19/2021 के आरोपी विजय राम,व अमित राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शराब कारोबारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा, एसआई पंकज दुबे, ओपी चौहान एएसआई डीके सिंह केसी, सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें