संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर जदयू कार्यालय में आरसीपी सिंह की लगी तस्वीर के सवाल पर हड़बड़ा गए जिलाध्यक्ष, दी यह सफाई
मुजफ्फरपुर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता रहे आरसीपी सिंह का अब पार्टी से कोई नाता नहीं रह गया है। आरसीपी सिंह ने शनिवार को ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं उनकी तस्वीर अबतक जिला जदयू कार्यालय में लगी हुई है।
जदयू जिला कार्यालय के बाहर और अंदर आरसीपी सिंह वाली तस्वीर को जब मीडिया अपने कैमरे में कैद करने लगा तो मुजफ्फरपुर जदयू जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाहा कुछ असहज सा महसूस करने लगें।
जब उनसे इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि एक महीने पहले पार्टी से आदेश दिया गया था कि इन बैनरों पर सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही तस्वीर रहेगी।
जब उनसे आर सीपी सिंह के तस्वीर को लेकर सवाल उठाया गया तो कहा कि आज शाम तक बदल दिया जाएगा।
वहीं जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा से राजनीतिक उथल पुथल पर सवाल किया गया तो साफ साफ कहा कि एनडीए की सरकार है और रहेगी।
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी




