ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के एकारा गुमटी के पास अनियंत्रित बोलरो ने बाइक सवार दो कांवरिया को ठोकर मार दिया है। जिसके कारण बाइक सवार दोनों शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सहयोगी कांवरिया और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दोनों घायल कांवरिया गरौल थाना क्षेत्र कटरमाला गांव निवासी राजीव कुमार एवं मुकुल कुमार बताया गया है।
बताया जा रहा है कि दर्जनों कांवरिया के साथ बाइक सवार होकर पहलेजा गंगा घाट से जल लाने के लिए जा रहा था। तभी सदर थाना क्षेत्र के एकरा गुमटी के पास अनियंत्रित बोलेरो ने ठोकर मार दिया जिसके कारण एक बाइक पर सवार दो कांवरिया बुरी तरह से जख्मी हो गया। फिलहाल दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज किया गया है। एक की स्थिति नाज़ुक देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा रेफर कर दिया गया है।




