जो बिहार में इन्वेस्ट करेगा वो फायदे में रहेगा – शाहनवाज़!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में एक फैक्ट्री के उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और सांसद दिनेश लाल यादव ‘ निरहुआ ‘ पहुंचे । उद्घाटन समारोह में मीडिया से बात करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि अब बिहार में जो इन्वेस्ट करेगा । वह फायदे में रहेगा । अब बिहार वैसा नहीं है । यहां की आबादी बहुत है । अब जो यहां इन्वेस्ट करेगा , वह नेपाल , बांग्लादेश , नार्थ ईस्ट भी भेज सकेगा । सभी रास्ते खुले हुए हैं । उद्योग और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं । बिहार तेजी से बदल रहा है । विकास व्यापक पैमाने पर हो रहा है , जो दिख रहा है ।
वहीं सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि पहली बार मुजफ्फरपुर की धरती पर आकर काफी खुशी हो रही है । पहले देखते थे कि बिहार से श्रमिक ट्रेन खुल रही है । लोग दूसरे प्रदेश काम करने जा रहे हैं । लेकिन , अब स्थिति बदलने लगी है । किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं है । उद्योग मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब से इन्होंने कार्यभार संभाला है । रोजगार के बहुत अवसर पैदा हुए हैं । हर दिन नई – नई फैक्ट्रियां लग रही हैं ।
कहा कि देश के सबसे बड़े पंचायत का प्रतिनिधि जनता ने मुझे बनाया है । इसलिए मैंने भोजपुरी को मातृ भाषा बनाने की मांग उठाई थी । क्योंकि मैं आज जो कुछ हूँ । यह भोजपुरी की देन हैं ।

Join us on:

Leave a Comment