पंकज कुमार जहानाबाद:-
:-बढ़ती महंगाई के खिलाफ महागठबंधन का आहूत प्रतिरोध मार्च के तहत जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने रोष पूर्ण नारेबाजी करते हुए प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च में राजद ,कांग्रेस, माले एवं वामदल सहित तमाम विपक्षी दल के नेता एवं कार्यकर्ता भाग लिया। केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महागठबंधन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के स्टेशन प्रांगण से प्रतिरोध मार्च निकालकर कारगिल चौक तक पहुंचे ।जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। महागठबंधन द्वारा आयोजित प्रतिरोध मार्च में माले विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही हैं। जिससे गरीब गुरबा एवं आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। महंगाई के साथ-साथ तमाम खाद्य पदार्थों एवं वस्त्र पर जीएसटी लगाए जाने से जरूरत के सामान गरीब गुरबे एवं आम लोगों से दूर होती जा रही है। इस मौके पर राजद नेता शैलेश यादव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब एवं किसान विरोधी सरकार है। इस सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला पार्षद गोपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र की सरकार विरोधियों को बोलने पर पाबंदी लगा रही है और लगातार महंगाई को बढ़ाने में जुटी हुई है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है । इस मौके पर राजद विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुबह यादव राजद प्रवक्ता पप्पू यादव मनोज यादव धर्मपाल सिंह यादव पवन सिंह यादव तरुण यादव वकील यादव बैकुंठ यादव सहित भारी संख्या में महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता भाग लिया।
बाइट रामबली सिंह यादव विधायक माले
बाइट शैलेश कुमार राजद नेता।
बाइट गोपाल शर्मा कांग्रेस नेता




