‘हमारी भूल कमल का फूल’ नारे के साथ सड़क पर महागठबंधन!

SHARE:

रिपोर्ट :-धर्मेंद्र कुमार मोतिहारी–

देश मे लगातार बढ़ रहे महंगाई, बेरोज़गारी व पेट्रोल डीजल ओर गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ महागठबंधन के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी में किया पैदल मार्च!

महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर!

हमारी भूल कमल का फूल और मोदी सरकार होश में आओ के नारे लगाते दिखे महागठबंधन के कार्यकर्ता!

शहर केनरसिंह बाबा मंदिर से छतौनी चौक तक निकला प्रतिशोध मार्च! बिहार में महागठबंधन के द्वारा आज प्रतिरोध मार्च सह विरोध प्रदर्शन का आयोजन महागठबंधन के शीर्ष नेताओं व राजद के द्वारा किया गया है इसी कड़ी में आज मोतिहारी में महागठबंधन के नेता राजद कांग्रेस और वामपंथी दल के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे है ओर केंद्र व राज्या सरकार को होश में आने की चेतावनी दे रहे हैं । महंगाई ,पेट्रोल,डीजल के दामों में लगातार हो रहे बेतहाशा वृद्धि और बढ़ती बेरोज़गारी ने जनता की कमर तोड दी है और लोगो का जीवन यापन दुभर हो चला है। इसी समस्याओं को लेकर वर्तमान मोदी सरकार के खिलाफ गगनचुंबी नारे लगाते कार्यकर्ता महंगाई पर लगाम लगाने के नारे लगा रहे है और तानाशाह सरकार होश में आओ और हमारी भूल कमल का फूल जैसे नारे लगाकर विरोध दर्ज करा रहे है ।


बाइट :—- भागनरायन चौधरी,माले नेता,

मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Join us on:

Leave a Comment