ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
देश में बढ़ते महंगाई के विरोध में आज विपक्षी पार्टियों के द्वारा प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से यह प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राजद कांग्रेस बांम दल के कार्यकर्ता हाथों में बैनर झंडा लेकर प्रतिरोध मार्च में शामिल हुए हैं। इस प्रतिरोध मार्च के दौरान लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला और जिस प्रकार देश में महंगाई बढ़ रही है उसके विरोध में यह मार्च निकाला गया। महागठबंधन के नेताओ ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार दूध दही पर जीएसटी लगाकर महगाई की चरमसीमा पार कर दिया। इस प्रतिरोध मार्च के दौरान राजनेताओं ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार खाद मूल्य पर लगाया गया जीएसटी के विरोध में हम लोग सड़कों पर उतरे हैं जिस तरह से केंद्र की सरकार शोषण करने का काम कर रही है आज आज दूध दही चावल आटा पर भी जीएसटी लगाकर गरीबों का नया निवाला छीनने का काम किया जा रहा है जिस तरह से केंद्र की निकम्मी सरकार गरीबों का शोषण करना चाहती है उसी के विरोध में आज महा गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार हम लोग प्रतिरोध मार्च निकालकर विरोध प्रकट कर रहे हैं।
बाइट।अरुणेश यादव राजद नेता
बाइट।मनोज यादव राजद नेता
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




