छपरा के बाद वैशाली में कथित जहरीली शराब से 7 की मौत!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-


कथित तौर पर जहरीली शराब से 7 की मौत !


छपरा में जहरीली शराब से मौतों के सिलसिले के बाद …. वैशाली जिले में जहरीली शराब से 7 लोगो की कथित मौत हुई है – जबकि कई गंभीर रूप से बीमार

वैशाली जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जहरीली शराब से लगातार मौतों से प्रशासनिक अमले में आज हड़कंप दिखा

सुबह सुबह राघोपुर के जुड़ावनपुर में जहरीली शराब पिने से 2 लोगो की हालात बोगडने की खबर मिली – जहरीली शराब पिने से बीमार … राजू राय और गांधी राय के परिजनो ने दोनों को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया , जंहा शाम होते होते दोनों की मौत हो गई … बताया जा रहा है की दोनों ने शराब पी थी , जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी …

वंही थोड़ी देर बाद महुआ के भदवास से 2 लोगो की मौत की खबर मिली … बताया गया की विकास और सुनील जो रिश्ते में साढू थे .. ने एक पार्टी में शराब पी , जिसके बाद हालत बिगड़ने के बाद बारी बारी से दोनों की मौत हो गई … विकास महुआ के भदवास का रहने वाला था जबकि सुनील देसरी के नयागांव का रहने वाला था …. पार्टी में शराब पिने वाले कई अन्य के बीमार होने की खबर है , जिसने आस पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है …

एक के बाद एक मौत के सिलसिले के बीच जंदाहा के धंधुआ में भी एक सख्स की कथित तौर पर जहरीली शराब पिने से मौत हुई है .. जबकि राजापाकड़ के कल्याणपुर में एक युवक मुन्ना की जहरीली शराब पिने से मौत हो गई ….

ज्यादातर मामलो में मौतों के बाद स्थानीय लोगो ने शराब को लेकर हुई मौत को लेकर चुप्पी साध ली है …
लेकिन राजापाकड़ के कल्याणपुर में शराब पिने से हुई मौत के बाद स्थानीय लोगो और ;परिजन आक्रोशित दिखे … परिजनों ने ना केवल शराब से मौत का आरोप लगाया , बल्कि जहरीली शराब के कारोबार को लेकर सीधे पुलिस पर आरोप लगाया ….

सदर अस्पताल में युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने लेकर पहुंची पुलिस से पुलिस की झड़प के हालात बनते दिखा और स्थानीय लोग पुलिस द्धारा शराब कारोबारियों से साठगांठ का आरोप लगा हंगामा करने लगे ….

हालात को बिगड़ते देख अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात करना पड़ा ….

जहरीली शराब से लगातार मौतों के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप दिखा और मौतों की जांच के लिए जिले के DM SP दिन भर दौरा करते रहे,वैशाली के SP मनीष ने बताया की सभी मौतों की जांच होगी और शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा,जहरीली शराब से मौतों वाले इलाको में मेडिकल टीम लोगो की जांच कर रही है और SP ने लोगो से अपील की है की बेशक शराब से मौत हो,लोग बिना डरे पुलिस को इसकी खबर दे! मृतकों में

राघोपुर में दो
महुआ में एक – देसरी में एक
राजापाकर में एक
जंदाहा में एक की मौत हुई है.

Join us on:

Leave a Comment