रवि शंकर शर्मा!:-
बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बाबा ब्रहमेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन
करने के लिये मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय रेल मंत्री, भारत सरकार को पत्र
लिखकर अनुशंसा की थी।
मुख्यमंत्री की अनुशंसा के आलोक में कार्रवाई करते हुये रेल मंत्रालय भारत सरकार ने
गृह मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखा है, जिसमें रेल मंत्रालय ने रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन
का नाम बदलकर बाबा ब्रहमेश्वर नाथ रेलवे स्टेशन करने के संबंध में अपनी अनापत्ति दी है।




