मिड डे मील खाने से एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार!

SHARE:

रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा:-

जगदीशपुर सैनों मध्य विधालय में मध्याह्नान भोजन में लापरवाही बरतने के कारण करीब दर्जन से अधिक बच्चों कि बिगड़ी तबीयत।

भागलपुर जगदीशपुर सैनों मध्य विद्यालय में स्कूल के मध्याह्नान भोजन खाने से‌ एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबियत उस वक्त बिगड़ गयी जब सरकार द्वारा चलाये जा रहे सैनों स्कूल में दोपहर का भोजन बच्चे खा रहे थे, बताया जा रहा है कि सब्जी में छिपकली गिर गया था, जिसे खाने के बाद बच्चे अचानक पेट दर्द तथा सर में चक्कर आने की शिकायत करने लगे, देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण तथा बच्चे के अभिभावक आनन- फानन में विद्यालय पहुंचे और बच्चों का बिगड़ी तबीयत देख हंगामा करने लगा , वहीं हंगामा की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद विद्यालय पहुंचे और सभी बीमार बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भेजा गया जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है, वहीं बच्चे की हालत देख शिक्षा विभाग भी सजग हो गये और मामले की जांच में जुट गये हैं।

Bite -पीडित बच्चे।
Bite -पीडित बच्चे।

Join us on:

Leave a Comment