आपत्ति जनक सामान के साथ नक्सली गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय :-

लखीसराय। स्पेशल इंटीलेंस ब्यूरो तेलंगाना से सूचना मिलने के बाद एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में एसटीएफ,एसएसबी और कजरा पुलिस ने छापेमारी कर SAC , स्पेशल एरिया कमिटी मेंबर हार्डकोर नक्सली मनश्याम दास उर्फ राहुल उर्फ सुदामा को कबैया थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली मनश्याम दास बांका जिला के चेड़ैया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर पांच डेटोनेटर,छह जिंदा कारतूस, नक्सल साहित्य,रसीद, पांच मोबाइल, एक माउस एवं दो आधार कार्ड बरामद किया है। फिलाहाल पूछताछ के बाद गिरफ्तार नक्सली को जेल भेज दिया गया है।
V o-1 एसपी पंकज कुमार ने बताया कि तेलंगाना इंटेलीजेंस ब्यूरो सूचना मिली कि SAC मेंबर मनश्याम दास लखीसराय शहर के कबैया थाना क्षेत्र में 2020 से रह रहा है जो कि PBPJSAC का हेड प्रवेश दा एवं BJSZC का सेक्रेटरी अरबिंद यादव के लिए कुरियर का काम करता है। लखीसराय में रहकर संगठन को मजबूत करने का काम कई सफेदपोशों की मदद से कर रहा है। जिसको लेकर कुल सात लोगों के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है। इन लोगों के द्वारा अग्निपथ अग्निपथ स्कीम के विरोध में लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन में आगजनी की घटना में भी संलिप्त पाई गई है।
बाइट -पंकज कुमार,एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment