रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!
महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के जगदीशपुर में महावीरी पूजा एवं महिला पुरुष दंगल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक हेम नारायण शाह एवं जिला भाजपा पूर्वी के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद द्वारा किया गया। इस मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा जगदीशपुर के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद ग्रहण किया गया। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश का विकास हुआ है वही हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने का गौरव प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में आज महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। इस आयोजन के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं जगदीशपुर के लोग बधाई के पात्र हैं। महाराजगंज के विधायक हेमनारायण शाह ने कहा कि महिलाएं आज इतनी सशक्त हो गई है कि वह किसी भी परिस्थितियों का मुकाबला कर उसका जवाब दे सकती हैं। जिला भाजपा पूर्वी के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने महावीर पूजा एवं महिला पुरुष दंगल पर बधाई देते हुए कहा कि यह प्राचीन व्यवस्था आज यहां देखने को मिल रहा है इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
बाइट जनार्दन सिंह सीग्रीवाल सांसद
हेमनारायण साह विधायक
रंजीत प्रसाद अध्यक्ष जिला भाजपा पूर्वी सीवान



