आरा/आशुतोष पाण्डेय :-
आरा में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। ।बैठक में भोजपुर जिला अधिकारी राजकुमार एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह सहित जिले के कई वरीय मौजूद रहे।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर जुलूस समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है आउट जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू रहेगा।जिलाधिकारी भोजपुर के निर्देश पर इस बार डी जे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जलूस के दौरान अभद्र गाना या टिप्पणी करने वालों पर पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी । वहीं जलूस को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतज़ाम किया गया है।ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जुलूस को लेकर को लेकर साफ सफाई का पूरा वैवस्था किया जाएगा। एवं जुलूस कमिटी के सदस्य हर तरह से शांति वैवस्था कायम करने के लिए जिम्मेदार होंगे।
बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर)




