आरा/आशुतोष पाण्डेय :-
भोजपुर जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर धारा प्रवाहित करंट की तार के चपेट में आने से 2 लोगों की जान चली गई है। पहली घटना इमादपुर थाना क्षेत्र की थी और दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला की है जहां पर 40 वर्षीय दिनेश कुमार राय अपने घर से खेत में रोपनी करने के लिए गए हुए थे ,वही अचानक बिजली के धारा प्रवाहित तार जो खेत में गिरा हुआ था की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।घटना के बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति हो गई ।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों की देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि घटना को लेकर नगर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।
बाईट/-परिजन(मृतक)




