ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
सदर अस्पताल से फरार कैदी को पुलिस ने महिला कालेज के निकट से धर दबोचा
हाजीपुर – सदर अस्पताल में करोना टेस्ट के कराने के क्रम में एक कैदी हाथ से रस्सा खिसकाकर फरार हो गया। जिसे सदर अस्पताल में तैनात सिपाही बसन्त कुमार एवं अरूण कुमार ने महिला कालेज के निकट से दौड़ कर पकड़ लिया। कैदी महनार थाना से करोना टेस्ट के लिए लाया गया था। कैदी साईकिल चोरी के आरोप में महनार थाना क्षेत्र के समसपुर में पकड़ा गया था। पुलिस ने करोना टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। कैदी टेस्ट के दौरान मौके से भाग निकला। जिसे सदर अस्पताल में तैनात सिपाही ने महिला कालेज के निकट से पकड़ लिया। कैदी बेगुसराय तेघरा का अजय रजक है।




