Search
Close this search box.

बांका:- शराब तस्करी में जप्त 19 वाहनों की हुई नीलामी, 7 लाख से अधिक राजस्व की होगी प्राप्ति!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार ठाकुर की रिपोर्ट!

बांका। जिले में शराब तस्करी के दौरान पकड़े गए वाहनों की नीलामी उत्पाद विभाग द्वारा शहर के आरएमके इंटर स्तरीय स्कूल मैदान में की गई। उत्पाद विभाग की ओर से 19 वाहनों की नीलामी डीएम सुहर्ष भगत के निर्देश पर हुई। जिसमें टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और फोरव्हीलर की 19 गाड़ियों की आज बोली लगी। सबसे महंगी वाहन 1 लाख 54 हजार में नीलाम हुई।

वाहनों की खरीदारी में लोग ले रहे हैं दिलचस्पी
मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शराबबंदी के बाद तस्करों द्वारा जिस गाड़ी से शराब की तस्करी की जा रही थी उसे उत्पाद विभाग ने जब्त किया था। जिसकी नीलामी डीएम के आदेश पर की गई है। उत्पाद विभाग के कार्यालय में पकड़ी गई 19 वाहनों को नीलामी के लिए रखा गया था। सभी वाहनों की बोली लगी। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लोगों को सस्ते दर पर वाहन मिल जा रहा है इसलिए लोग वाहनों की खरीदारी में रुचि ले रहे हैं। यही वजह है कि सभी वाहनों पर गोली लगी उसके बाद बिक्री हुई। इच्छुक लोगों से पहले ही सिक्योरिटी मनी जमा करा लिया गया था।
शराब तस्करी में जब्त 19 वाहनों की हुई नीलामी
19 वाहनों में आधा दर्जन चार पहिया, दो तीन पहिया और शेष दो पहिया वाहन दोपहिया वाहन शामिल है। उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के द्वारा गठित समिति द्वारा शराब तस्करी के मामले में जप्त किये गए वाहनों को आदेश मिलने के बाद नीलाम किया गया है। नीलम वाहनों से 7 लाख आठ हजार की राजस्व की प्राप्ति होगी। सबसे अधिक कीमत पर अल्टो कार बिकी। जिसकी न्यूनतम कीमत 22 हजार रखी गई थी। लोगों ने बोली लगाकर 1 लाख 54 हजार में खरीदा। जबकि होंडा हॉरनेट बाइक की कीमत 13 हजार रखी गई थी। बोली लगने के बाद 54 हजार में बिक्री की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें