भाजपा के 7 मोर्चों की बैठक से कुछ नहीं होने वाला : तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

भोला यादव पर बोले-जो भाजपा के खिलाफ रहेगा, उसपर ऐसी ही कार्रवाई होगी

पटना : राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जमकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने पटना में भाजपा के सात मोर्चों की हो रही बैठक को निशाने पर लते हुए कहा कि इससे कुछ नहीं होने वाला है। बिहार की जनता सब जानती है।
तेजस्वी यादव ने पटना में भाजपा के चल रहे कार्यक्रम को लेकर कहा कि सभी राजनीतिक पार्टी तैयारी करती हैं। इसमें कोई बुरी बात नहीं है। तैयारी जो नहीं करेगा उसके लिए मुश्किल होता है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा की कोई कितनी बार आ चुका है, बिहार को कुछ नहीं मिलने वाला है।
वहीं, भोला यादव पर CBI छापेमारी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा जो भाजपा के खिलाफ रहेगा, उसके साथ ऐसा काम होते रहेगा। बता दें कि जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में लालू यादव के करीबी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, जो 2 अगस्त तक सीबीआई रिमांड पर है।

Join us on:

Leave a Comment