भारत माता की जय-जय श्रीराम के नारे के बीच नड्डा का मेगा रोड शो!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

अंबेडकर और जेपी की मूर्ति पर भाजपा अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण
काफिले में दोनों डिप्टी सीएम समेत बिहार के सभी दिग्गज नेता मौजूद

पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में मेगा रोड शो किया। भाजपा संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आए नड्डा ने एयरपोर्ट से रोड शो के जरिए गांधी मैदान स्थित जेपी गोलबंर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर नड्डा के काफिले के साथ चलने लगे। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। भाजपा अध्यक्ष ने पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद कुछ दूर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रथ में सवार होकर वे जेपी गोलंबर पहुंच उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। नड्डा के स्वागत के लिए कई जगहों पर स्टेड और स्वागत द्वार लगाए गए। लोगों की ओर से पुष्पवर्षा की गई। रोड शो में नड्डा के साथ बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री रेणु देवी-तारकिशोर प्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, मंत्री नितिन नवीन समेत बिहार भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के रूप में इसे देखा जा रहा है। देशभर से आए भाजपा के सभी मोर्चों के नेता ने दो दिन राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच गिनाया।

शक्ति प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में जोश
भाजपा संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को बिहार में शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रोड शो का आयोजन किया। बिहार में एक दशक में पहली बार भाजपा का इतना भव्य आयोजन हो रहा है। ऐसे में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का संचार हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें