मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
- स्मृति ईरानी पर लोकसभा अध्यक्ष अविलंब कारवाई करे _ कांग्रेस *
गया कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय टावर चौक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन कर लोकसभा अध्यक्ष से इन पर अविलंब कारवाई करने की मांग की है।
पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, मदीना खातून, अनुमति देवी, टिंकू गिरी, सकलदेव चंद्रवंशी,नाजिर खान, अमरजीत कुमार, शिव कुमार चौरसिया, शशिकांत सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, अमित कुमार, सुजीत गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, मो असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान, विनोद उपाध्याय, आदि ने कहा की संसद में मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने सांसद एवम् कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी से अमर्यादित व्यवहार किया तथा उन्हें अपमानजनक शब्द कहे।
नेताओ ने कहा की श्रीमती सोनिया गांधी जी भाजपा सांसद रामा देवी से बात कर रही थी, उसी समय स्मृति ईरानी सोनिया गांधी जी को घेर कर बड़े ही अपमानजनक लहजे में उनको अपशब्द कहे, जब सोनिया जी ने उनसे सलीनता से कहा की मैं आपसे बात नही कर रही हूं तो स्मृति ईरानी चिल्ला कर बोली * आप नही जानती, कौन हूं मैं * जिसे वहां पर रहे कई पार्टी के सांसदों ने देखा और सुना है।
नेताओ ने कहा की प्रधानमंत्री जी के इसारे पर ये असंसदीय व्यवहार विपक्ष के बड़े नेताओं के साथ किया जा रहा है, लोकसभा अध्यक्ष भी संसद में दोरंगी नीति चला रहे है, विपक्षी सदस्यों को नित्य दिन निलंबित किया जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष के सांसद गुंडागर्दी पर उतारू है, लेकिन उन पर किसी प्रकार की कारवाई नहीं हो रही है।




