मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र गया तथा बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वधान में “गैर विद्यालयी युवा कार्यक्रम एच.आई. वी .एड्स विषय पर उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन जिला स्कूल स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय गया में किया गया आज के मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र गया के जिला युवा अधिकारी श्री अंजनी कुमार डॉ. सचितानन्द प्रेमी प्राचार्य डॉ सीताराम प्रसाद बिहार राज्य एड्स नियंत्रण के प्रशिक्षक डॉ श्रवण कुमार सिंह राहुल कुमार सिंह एपीए सुरेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को प्रशिक्षकों के द्वारा एड्स के प्रति प्रशिक्षित किया गया।
डॉ श्रवण कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचआईवी और एड्स मैं अंतर बताते हुए बताया कि एचआईवी एक खतरनाक वायरस है और एड्स एचआईवी से होने वाली बीमारियों का समूह को कहा जाता है एड्स के कारण हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देती है और हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती है।
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति से राहुल कुमार सिंह के द्वारा पॉवर पॉइंट प्रोजेक्ट के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए एचआईवी एड्स की जानकारी उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स बीमारी संक्रमित छुआछूत जैसी भेदभाव नहीं करनी चाहिए अफवाह से दूर रहना चाहिए
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को ग्रुप बनाकर समाज में हो रहे भेदभाव को लेकर ड्राइंग जैसे प्रोजेक्ट कराए गए ताकि लोग एचआईवी ऐड्स जैसी बीमारी से सही जानकारी के साथ लोगों को जागरूक किया जा सके
आपको मालूम हो तो नेहरू युवा केंद्र और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम हो रहा है जिसमें कल 30 जुलाई को भी नए अतिथियों के साथ कार्यक्रम इसी महाविद्यालय में किया जाएगा।
नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि हमारा देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके अंतर्गत हम सभी 13 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है मंच संचालन पवन मिश्रा के द्वारा किया गया कार्यकम में सोनी कुमारी विनीता कुमारी, अमित कुमार ,विशाल कुमार शिवपूजन कुमार रिंकी कुमारी कौशलेंद्र कुमार शशांक मिश्रा सुधांशु कुमार, शैलेंद्र कुमार ,सागर कुमार, सोनू कुमार, मैक्स कुमार ,अभिजीत कुमार, रोशन पाठक, प्रियंका कुमारी आदि विभिन्न प्रखंडों से युवाओं युवा मंडल युवती मंडल के स्वयंसेवक शामिल हुए




