भारी मात्रा में विस्फोटक सामान के साथ चार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार।

SHARE:

बांका से अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :

किसी बड़े नक्सली वारदात को अंजाम देने की थी योजना।

बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के रोबोर गांव के रहने वाले हैं सभी नक्सली।

रजौन(बांका)। निज संवाददाता : बांका पुलिस ने किसी बड़े नक्सली वारदात को अंजाम देने वाले 4 हार्डकोर नक्सलियों को भारी मात्रा में विस्फोटक सामान के साथ गिरफ्तार किया है। चारों नक्सली पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया नामक नक्सली संगठन से जुड़े हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में संजय मराण्डी,अनिल मराण्डी, निलेश मराडी, मुनेश्वर मरांडी क्या नाम शामिल है। सभी बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के रोबोर गांव के रहने वाले हैं। बांका पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। बांका के एसपी ने कटोरिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह संगठन बांका जिला के फुल्लीडुमर सहित अन्य प्रखंडों के शिक्षकों से अपने  लेटर पैड पर प्रत्येक माह एक-एक हजार रूपया संगठन विस्तार के लिए संगठन कोष में जमा करने हेतु मांग की जा रही थी। शिक्षकों को इसके लिए धमकी भरा पत्र भी मिल रहा था। इसके बाद बांका के एसपी डॉ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में ऐसे हार्डकोर नक्सलियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बेलहर सह अभियान पदाधिकारी बांका जिला के नेतृत्व में अवर निरीक्षक आलोक कुमार, फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, बेलहर एवं खेसर थानाध्यक्ष की एक टीम गठित की गई। इस संगठन से जुड़े नक्सलियों ने 26 जुलाई को फूल्लीडुमर प्रखंड के सेवईजोर के सरकारी स्कूल से जुड़े शिक्षकों को लेटर पैड जारी कर एक-एक हजार रूपया प्रति माह लेवी की मांग की थी। इसके बाद बांका के पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश ने इस मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत टीम गठित की और आखिरकार 4 हार्डकोर नक्सलियों को भारी मात्रा में विस्फोटक सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चारों नक्सलियों को डेटोनेटर 5 पीरा, अमोनियम नाइट्रेट करीब 5 किग्रा, पावर जेलेटीनर 5 पीस, कलर का टोटक के बनाने में उपयोग होने वाला पदार्थ करीब 5 किलोग्राम, रंग का ट्राउजर 4 पीस बरामद किया गया है पुलिस की माने तो यह चारों नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। बांका के पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि ऐसे असमाजिक देशद्रोही संगठनों पर प्रशासन पैनी नजर रख रही है। इनके नापाक मनसुबे को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment