रवि शंकर शर्मा :-
पत्र सूचना कार्यालय(PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना
**
देश के आखिरी गांव तक पहुंची है बिजली
**
पटना / मधेपुरा: 28-7-2022
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय एवं बिद्युत मंत्रालय के सहयोग से बिहार के मधेपुरा जिला के अन्तर्गत उदाकिशुनगंज में ‘बिजली महोत्सव’ का आज आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहारीगंज के विधायक श्री निरंजन कुमार मेहता ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राजीव रंजन कुमार सिन्हा (अनुमंडल पदाधिकारी), अरविन्द कुमार (विद्युत् कार्यपालक अभियंता, मधेपुरा), अमित कुमार ( अपर महाप्रबंधक, एनटीपीसी) भी उपस्थित थे। ‘बिजली महोत्सव’ को संबोधित करते हुए विधायक श्री निरंजन कुमार मेहता ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में बिजली क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है, जो की एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि बिजली पैदा करने वाली और बिजली वितरण करने वाली कंपनियों के ईमानदार प्रयासों से अब देश के आखिरी गांव तक बिजली पहुंचा दी गई है। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य के एजेंसियों के प्रयासों की सराहना भी की।
मौके पर संजय कुमार जायसवाल, जिला नोडल अधिकारी, एनटीपीसी ने कहा कि केन्द्र और राज्य के सहयोग से विद्युत क्षेत्र में हुए विभिन्न उपलब्धियों से आम लोगों को अवगत कराने के लिए बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी विद्युत उत्पादन क्षमता 2014 के 2,48,554 मेगावाट से बढ़कर आज 4,00,000 मेगावट हो गई है, जो हमारी मांग से 1,85,000 मेगावाट ज्यादा है और वर्त्तमान में भारत सरकार अपने पड़ोसी देशों को भी बिजली निर्यात कर रही है।




