विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया हड़ताल खत्म!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया हड़ताल खत्म, कल से खुलेंगे विश्वविद्यालय के सभी विभाग और कॉलेज!

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय मे विगत 10 दिनों से विश्वविद्यालय और कॉलेज के कर्मचारी अपने 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं इसी बाबत बुधवार को विश्वविद्यालय के अभीसद के सभागार में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी के सदस्यों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच वार्ता हुई जिसमें कर्मचारी महासंघ के 12 सूत्री मांगों पर अपनी सहमति जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा इसे जल्द से जल्द 8 अगस्त तक पूरा करने की बात कही गई वही कर्मचारी महासंघ के मंत्री सुशील मंडल के द्वारा कहा गया कि हम सभी कर्मचारी गण अपने इस हड़ताल को छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पीजी विभाग और कॉलेज को खोलने पर अपनी सहमति जताई और कहा गया कि यदि 10 अगस्त तक हमारी इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम पुनः हड़ताल पर चले आएंगे इस वार्ता में रजिस्ट्रार निरंजन प्रसाद सिंह बीएसडब्ल्यू रामप्रवेश सिंह प्रॉप्टर रतन मंडल ,किशोर मंडल सतीश मंडल प्रभु नारायण मंडल सुधीर कुमार साह के अलावे कई कर्मचारी उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर टी एन बी कॉलेज इकाई के कर्मचारियों ने महासंघ के प्रक्षेत्र मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में मिलकर सारा निर्णय ले लिया गया है। और हम लोगों से बात चीत तक नहीं किया गया। उन लोगों ने कर्मचारी महासंघ के मंत्री सुशील कुमार मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी महासंघ के मंत्री ने पैसे लेकर हड़ताल को तोड़ा है हम सभी इसका विरोध करते हैं और साथ ही साथ उसकी इस निर्णय का विरोध करते हुए ।यदि दस अगस्त तक में सारा कार्य नही होता है। तो वही कर्मचारी महासंघ के मंत्री सुशील मंडल के द्वारा जो अपने मन मुताबिक का प्रारूप बनाया गया था उस पर हम लोगों की सहमति नहीं ली गई या प्रारूप उन्होंने विश्वविद्यालय पदाधिकारियों के साथ मिलकर बनाई है उसे हम लोग मानने को तैयार नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment