आरा/आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-
बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए बिहार पुलिस के आलाकमान डीजीपी एस के सिंघल ने निर्देश जारी किया है। कि सभी एडीजी आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी आज जिला भर के थानों का निरीक्षण करेंगे ।इसी कड़ी में आज आईजी मुख्यालय गणेश कुमार आरा पहुंचे हैं और भोजपुर जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं ।इस बैठक में हत्या डकैती लूट फिरौती और अपहरण जैसे संगीन मामलों पर विचार किया जा रहा है ।वही आरा पुलिस ऑफिस में थानेदारों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर भी समीक्षा की जा रही है कि बिना कारण बताए समय से पहले किस परिस्थिति में ट्रांसफर की गई। आईजी मुख्यालय ने विभागीय कार्यवाही की भी समीक्षा की और कहा कि जो भी लंबित मामला है उसको जल्द से जल्द निष्पादन कराया जाए। आईजी मुख्यालय आज आरा के किसी एक थाने का निरीक्षण करेंगे और वहां तमाम दिशानिर्देश बताएंगे जो डीजीपी ने जारी किया है। आईजी के आरा पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है जबकि आईजी को आरा पुलिस ऑफिस पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।




