नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि नरेश चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार घर में सोया हुआ था, तभी एक सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है।




