पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
SS कॉलेज के 67 वाँ स्थापना दिवस के मौके पर परिचर्चा का आयोजन,कुलपति ने कहा अब एसएस कॉलेज में होगा कॉमर्स की पढ़ाई
जहानाबाद शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान स्वामी सहजानंद कॉलेज के 67 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति आरके सिंह,एरिस्टो फार्मा के निदेशक उमेश शर्मा एवं जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उदघाटन किया। कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज परिसर में स्वामी सहजानंद के आदमकद प्रतिमा पर मालार्पण कर शुरुआत की गई। वही स्थापना दिवस के मौके पर शिक्षा बनाम उधोगपति पर परिचर्चा किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने शिक्षा के महता पर प्रकाश डाला। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य ने कॉमर्स विषय के पढ़ाई के लिए कुलपति से मांग की, जिस पर कुलपति ने आश्वाशन देते हुए कहा कि जल्द ही इस पर विचार का कॉलेज में कॉमर्स विषय की पढ़ाई प्रारंभ कराई जाएगी। कुलपति के आश्वासन के बाद एसएस कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई को लेकर न केवल कॉलेज प्रशासन बल्कि छात्र छात्राएं भी उत्साहित नजर आए। स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
Byte -सुधीर कुमार मिश्र, प्राचार्य




