पूर्णियाँ से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट :-
महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर सुशोभित करने के उपलक्ष में पूर्णिया के हरदा में आदिवासी उमंग लेसी सिंह के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाओं ने गीत और संगीत की प्रस्तुति दी वही बिहार सरकार के उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह भी आदिवासी महिलाओं के संग जमकर पारंपरिक नृत्य किया और महिलाओं के बीच मिठाइयां बांटी . इस अवसर पर बिहार सरकार के उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज के लिए गौरव की बात है और पूर्णिया के आदिवासी जनजाति के लोग काफी खुश हैं उनके द्वारा आज उमंग समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें अपने आप को नहीं रोक पाए उनके साथ जमकर खुशी मनाई . उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर द्रोपदी मुर्मू जी का आना देश के लिए गौरव की बात है .
BYTE — लेसी सिंह, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिहार सरकार




